सर्वनाम इमेज

सर्वनाम अर्थात सबके नाम । जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हो उन्हें सर्वनाम कहते है। ये शब्द किसी व्यक्ति विशेष द्वारा प्रयुक्त न होकर सबके द्वारा प्रयुक्त होते है तथा किसी एक का नाम न होकर सबके नाम होते हैं।

सर्वनाम के भेद= सर्वनाम के छह(6)  भेद है जो निम्न हैं-

1- पुरुष वाचक सर्वनाम मैं, तुम

2- निश्चयवाचक सर्वनाम- यह,वह

3- अनिश्चयवाचक सर्वनाम- कोई, कुछ

4- सम्बन्ध वाचक सर्वनाम- जो,सो      

 5- प्रश्नवाचक सर्वनाम –कौन, क्या   

6- निजवाचक सर्वनाम –आप

1- पुरुष वाचक सर्वनाम=  वार्ता करते समय जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता अपने लिए ,श्रोता के लिए या अन्य किसी व्यक्ति के लिए करता है उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुष वाचक सर्वनाम के लिए तीन भेद किये जा सकते हैं-

(I)- उत्तम पुरुष

(II)- मध्यम पुरुष

(III)- अन्य पुरुष

(I) उत्तम पुरुष = मैं , मैंने , मेरा, मुझे, मुझको, हम , हमारा

(II) मध्यम पुरुष = तुम, तुम्हारा, तुम्हें, तुमने, तुझे, तुमको, तुमसे, आपने आपको

(III) अन्यपुरुष = यह, वह, ये, वे, उनको, उनसे, इससे, इन्हे

उदाहरण-

यह जा रहा है |। – अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

मैं जा रहा हूं। – उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम 

तुम जा रहे हो | – मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम

2- निश्चयवाचक सर्वनाम= दूर या समीप की वस्तुओं का निश्चयात्मक संकेत जिन शब्दों से व्यक्त होता है, उन्हें निश्चय वाचक सर्वनाम कहते है। यह,वह,ये,वे निश्चय वाचक सर्वनाम है।

यह मेरी पुस्तक है।

वह उनकी किताब है ।

ये मेरे हथियार हैं।

वे तुम्हारे आदमी हैं।

वह‌ ‘ का प्रयोग= जिसके बारे में बात करते है या लिखते समय उसके नाम के बदले प्रयुक्त सर्वनाम को अन्य पुरुष वाचक सर्वनाम कहते हैं।  पुरुषवाचक- वह जा रहा है।  ,वह आ गयी । निश्चय वाचक सर्वनाम-वह मोहन है।  ,  जिसे आपने बुलाया था वह आ गई।

3- अनिश्चय वाचक सर्वनाम-  जो सर्वनाम किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध  नहीं कराते उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे – कोई, कुछ, किसी को

वहाँ कोई खड़ा है।

दाल में कुछ गिर गया है ।     

  यह पैसा दान में किसी को  दे देना।

4- प्रश्न वाचक सर्वनाम=  जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर आते है , साथ ही उनसे किसी संज्ञा के विषय में प्रश्न का बोध हो उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे – भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं?, आपको किससे मिलना है ?    

 5- संबंधवाचक सर्वनाम =जो सर्वनाम वाक्य के दूसरे भाग में आये किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध बताते है, उसे सम्बन्ध वाचक सर्वनाम कहते हैं।

जो – सो

जैसा -वैसा

जैसी-वैसी

जिसकी – उसकी

जो डर गया, सो मर गया।

जैसी करनी , वैसी भरनी।

6-  निजवाचक  सर्वनाम-    ‘निज’ का अर्थ है-  स्वयं अथवा अपने आप जो सर्वनाम वाक्य के कर्ता के साथ अपनापन बतलाने के लिए आते है, निजवाचक सर्वनाम कहलाते है। 

तुम स्वयं यह कार्य करते।

यह कार्य मैं आप ही कर लूँगा |

मैं यह चित्र आप बना लूँगा ।                        

सर्वनाम: पर आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए महत्त्वपूर्ण प्रश्न:-

1 / 31

1)

निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो मध्यम पुरुष -वाचक सर्वनाम का सही विकल्प है।DSSSB-PGT-2021

2 / 31

2)

' श्रोता ' के लिए किस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है ? UP-PGT-2013

3 / 31

3)

'कोई 'और 'कुछ 'का प्रयोग इनमें से किस सर्वनाम में किया जाता है? UP-PGT-2013

4 / 31

4)

निम्नलिखित में से कौन - सा निश्चय वाचक सर्वनाम है ? BPSC-TGT-2023

5 / 31

5)

'जैसा करोगे, वैसा भरोगे ' में कौन - सा सर्वनाम है ?   [आश्रम पद्धति पी०जी ०टी ०- 2009]

6 / 31

6)

निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो दिए गए वाक्य के अनुसार सर्वनाम के भेद का सही विकल्प हो.

(आप ) को कोई परेशानी तो नहीं है ? DSSSB-PGT-2021

7 / 31

7)

'यह काम  मैं आप कर लूँगा ' पंक्ति में 'आप ' है - UP-PGT-2004

8 / 31

8)

हिंदी के अन्य पुरुष के निश्चय वाचक सर्वनाम का अविकारी रूप है। (आश्रम पद्धति प्रवक्ता -२०१२)

9 / 31

9)

निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द सर्वनाम नहीं है ? UPPSC-LT-2018

10 / 31

10)

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को क्या कहते है ? यू ०पी० - बी ०एड० १९९८

11 / 31

11)

सर्वनाम के कितने प्रकार है?  बी 0एड 0 1998

12 / 31

12)

निश्चय वाचक सर्वनाम कौन सा है? बी 0 एड 0 1998

13 / 31

13)

'मुझे ' किस प्रकार का सर्वनाम है ?  सब -इंसपेक्टर -2001

14 / 31

14)

इनमें से अनिश्चय वाचक सर्वनाम कौन-सा है? बैंक -2002

15 / 31

15)

संबंध वाचक सर्वनाम है -

16 / 31

16)

यह घोड़ा अच्छा है '-इस वाक्य में 'यह ' क्या है ?  रेलवे 2004

17 / 31

17)

'मुझे ' किस प्रकार का सर्वनाम है ? UPSSSC-2016,UPSI-2001

18 / 31

18)

जो करेगा सो भरेगा  .वाक्य में जो,सो शब्द है - UPSSSC-2015

19 / 31

19)

मैं अपने आप वस्त्र साफ़ कर लेता हूँ ।इस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है ? UPSSSC-2016

20 / 31

20)

हिंदी में कुल कितने सर्वनाम है ?  UPSSSC- VDO- 2018

21 / 31

21)

सर्वनाम के कुल कितने भेद होते है ?

22 / 31

22)

 आप की सब राह देख रहे है। रेखांकित शब्द कौन सा सर्वनाम है ?

23 / 31

23)

निम्न में सर्वनाम शब्द है -  UPSSSC-VDO-2018

24 / 31

24)

' कोई आ रहा है ' - वाक्य में 'कोई ' किस प्रकार का सर्वनाम है  ?  लोअर -2016

25 / 31

25)

निम्नलिखित में कौन-सा अनिश्चय वाचक सर्वनाम नहीं है ? फ़ूड इस्पेक्टर -1996

26 / 31

26)

निम्नलिखित जोड़ो में से उत्तम पुरुष वाले जोड़ो को पहचानिये  । यूपीएससी- व्यायाम प्रक्षिक -२०१८

27 / 31

27)

कौन -सा सर्वनाम का भेद नहीं है ? pusssc -वनरक्षक -2018

28 / 31

28)

हम ताज महल देखने जायेंगे । रेखांकित पद है - upsssc-2018

29 / 31

29)

" शीला अपने कपड़े स्वयं धोती है । " रेखांकित शब्द सर्वनाम शब्द का उचित भेद है - लोअर -2-2018

30 / 31

30)

रेखांतिक सर्वनाम का प्रकार चिह्नित कीजिए -

कोई तो होगा जो तुम्हारी सहायता कर सके।  PUSSSC-2016

31 / 31

31)

यह मकान मेरे भाई का है . रेखांकित पद है : pusssc -वनरक्षक -2018

Your score is

The average score is 100%

0%

Facebook
WhatsApp
X
Print

Dr. Rajesh Sir

असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग तिलक महाविद्यालय, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *