• हिंदी व्याकरण
  • संज्ञा: परिभाषा और भेद

    संज्ञा

    संज्ञा- किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव इत्यादि को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को नाम भी कहते है। किसी का नाम ही उसका संज्ञा है तथा इस नाम से उसे पहचाना जाता है। संज्ञा न हो तो उसकी पहचान अधूरी है और भाषा का प्रयोग भी विना संज्ञा के संभव नहीं है।

    संज्ञा के भेद – हिन्दी व्याकरण  में सभी तरह की संज्ञाओं  को दो भागों में बाँटा गया है।-

    1- वस्तु की दृष्टि से।   – चार भेद

    2- धर्म की दृष्टि से  – एक भेद

     1- वस्तु की दृष्टि से संज्ञा के भेद- 

     (क)-व्यक्ति वाचक

          (ख)- जातिवाचक

            (ग)- समूहवाचक

             (घ)-द्रव्यवाचक

    2- धर्म की दृष्टि से भेद -धर्म की दृष्टि से संज्ञा का भेद एक है जिसका नाम है भाव वाचक संज्ञा।

    कामता प्रसाद गुरु के अनुसार- समूहवाचक का समावेश व्यक्ति वाचक तथा जातिवाचक में ,और द्रव्यवाचक का समावेश जाति वाचक में हो जाता है। इस प्रकार संज्ञा तीन प्रकार की होती है।-

    1- व्यक्ति वाचक

    2- जाति वाचक

    3- भाव वाचक

    1- व्यक्ति वाचक संज्ञा – जिस शब्द से किसी एक वस्तु या व्यक्ति का बोध हो उसे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते हैं। व्यक्ति वाचक संज्ञाएँ निम्न लिखित रूपों में भी होती है?

    1- व्यक्तियों के नाम- राम,श्याम, सुरेश

    2- दिशाओं के नाम-  उत्तर , दक्षिण , पश्चिम , पूर्व    

    3- देशों के नाम- भारत, अमेरिका, कनाडा,जापान

    4- राष्ट्रीय जातियों के नाम – भारतीय, अमेरिकी, चीनी

    5- समुद्रों के नाम – हिन्द महासागर , प्रशान्त महासागर,

    6- नदियों के नाम – गंगा, यमुना, सिन्धु, चम्बल,

    7- पर्वतों के नाम- हिमालय, अरावली

    8- नगरों, सड़कों , चौके के नाम- कानपुर, लखनऊ,

    9- पुस्तकों तथा समाचार पत्रों के नाम- रामचरितमानस, पद्मावत,गोदान, दैनिक जागरण,अमर उजाला

    10- ऐतिहासिक युद्धों तथा घटनाओं के नाम- तराइन , पानीपत, हल्दीघाटी,

    11- दिनों महीनों के नाम- रविवार, शनिवार सोमवार। जनवरी फरवरी

    12- त्योहारों, उत्सवों के नाम- होली, दिपावली,

    2- जाति वाचक संज्ञा – जो संज्ञा किसी जाति (समूह) का बोध कराती है, वे जाति वाचक संज्ञा कहलाती हैं। जैसे मनुष्य ,धर्म, पहाड़, नदी , घर आदि ‘मनुष्य’ कहने से संसार के सभी मनुष्य जाति का , ‘घर ‘ कहने से सभी तरह के घरों का और ‘नदी’ कहने से सभी प्रकार की नदियों का जातिगत बोध होता है। जातिवाचक संज्ञा निम्नलिखित स्थितियों  की होती है-

    क – सम्बंधियों के नाम – माता-पिता, भाई-बहन, चाची-चाचा

    ख – व्यव‌सा‌यों के नाम – नाई, लोहार, बढ़ई, जुलाहा

    ग -पदों के नाम – मंत्री, अध्यापक, प्रोफेसर

    घ -कार्यों के नाम – दलाली, ठगी

    ड.-पशु-पक्षियों के नाम- कौवा, तोता, मैना, बकरी, भैस

    च – वस्तुओं के नाम- गिलास, थाली, मेज, कुर्सी,

    छ – प्राकृतिक तत्त्वों के नाम – भूकम्प, तूफान, बिजली, वर्षा, ज्वाल-मुखी

    नोट- जाति वाचक संज्ञा के दो भेद है-

    (|) समूहवाचक

    (||) द्रव्यवाचक

    ②- जिस शब्द से नर या मादा जाति का बोध न हो उसे नित्य शब्द कहते है। जैसे- गिलहरी  मछली, चमगादड़, कोयल

    नित्य शब्द में लिंग बताने के लिए शब्द के आगे नर और मादा लगाना पड़ता है ; जैसे – नर गिलहरी-मादा गिलहरी इसमें ‘गिलहरी ‘नित्य शब्द है।

    (|) समूह वाचक – जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर समूह अथवा समुदाय के वाचक  है ; वे समूहवाचक संज्ञा कहलाते है ; जैसे-

    (क)- व्यक्तियों का समूह – समा, दल, गिरोह

    (ख)-वस्तुओं का समूह –  गुच्छा , कुंज, मण्डल, शौर

    (ग)- अन्य समूह बोधक शब्द-  सभा, समिति, टीम, पुलिस, सेना, आयोग, वर्ग, भीड़, परिवार

    (||) द्रव्य वाचक – जिस संज्ञा शब्द से नाप-तौल वाली वस्तु का बोध हो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है; जैसे-लोहा, चांदी, सोना, दूध, चटनी, अचार आदि

        नोट- इस (द्रव्य वाचक)संज्ञा शब्द का सामान्यतः बहुवचन नहीं होता।

    3- भाव वाचक –  जिस संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म, दशा अथवा भाव का बोध होता है। उसे भाव वाचक संज्ञा  कहते हैं ; जैसे – प्यार, घृणा, ईमानदारी, मिठास, नम्रता, लम्बाई, चाल , समझ, बुढ़ापा , यौवन, कालिमा, लालिमा आदि

    हर पदार्थ में धर्म होता है। जैसे- पानी में – शीतलता, आग में – गर्मी मनुष्य में – देवत्व और पशुत्व इत्यादि का होना आवश्यक है। पदार्थ धर्म, पदार्थ से अलग नहीं रह रह सकता ; जैसे- घोड़ा है तो इसमें बल है, वेग है और आकार भी है।

    → भाव वाचक संज्ञा का अनुभव हमारी इन्द्रियों से होता है। और प्रायः इसका बहुवचन नहीं होता।

    ~अनुभव से महसूस किया जा सके तो – भाव वाचक संज्ञा

    भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण-

    जाति वाचक से भाव वाचक –

    जातिवाचकभाव वाचक
    बूढ़ाबुढ़ापा
    लड़कालड़कपन
    मित्रमित्रता
    दासदासत्व
    पंडितपंडिताई
    ठाकुरठकुराई

    सर्वनाम से भाव वाचक –

    सर्वनामभाव वाचक
    अपनाअपनापन
    निजनिजत्व/निजता
    ममममत्व/ममता

    विशेषण से भाववाचक-

    विशेषण सेभाव वाचक
    मीठामिठास
    कठोरकठोरता
     गर्मगर्मी/ गर्माहट
    सर्दसर्दी
    ठण्डठंडी
    चतुरचातुर्य

    अव्यय से भाववाचक

    अव्ययभाववाचक
    शाबाशशाबाशी
    वाह -वाहवाह -वाही
    समीपसमीपता
    सामिप्यनिकट
    निकटनिकटता/नैकट्य
    परस्परपारस्पर्य / पारस्परिक

    गांधी अपने समय के कृष्ण थे।

    नोट – कभी-कभी व्यक्ति वाचक संज्ञा का प्रयोग जातिवाचक संज्ञा में होता है। ऐसा किसी व्यक्ति का असाधारण गुण , धर्म दिखाने के लिए किया जाता है। ऐसी अवस्था में – गुण धर्म दिखाने वाली व्यक्ति वाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा में बदल जाती है। यही कारण है कि उपर्युक्त वाक्य में ‘कृष्ण’ शब्द  जाति वाचक संज्ञा है।

    प्रिया हमारे घर की लक्ष्मी है।

     तुम कलयुग के भीम हो ।

    नोट-2 कभी-कभी जातिवाचक संज्ञाओं का प्रयोग व्यक्ति वाचक संज्ञाओं में होता है; जैसे-

    देवी से – दुर्गा जी का

    गोस्वामी से – तुलसी दास

     पुरी-      जगन्नाथपुरी

    विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए संज्ञा पर प्रश्न

    1 / 44

    1)

    निम्न में से कौन सा शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा है ?

    2 / 44

    2)

    निम्न में से संज्ञा शब्द है -

    3 / 44

    3)

    निम्नलिखित में से कौन सा शब्द समूह वाचक  संज्ञा नहीं है ?

    4 / 44

    4)

    ' गाय ' कौन सी संज्ञा है ?

    5 / 44

    5)

    निम्न में कौन सी भाववाचक संज्ञा है?

    6 / 44

    6)

    बाप का संबंध वाचक संज्ञा रूप होगा ।UPSSSC-2018

    7 / 44

    7)

    पशु चर रहे है; में ' पशु ' शब्द है ? UPSSSC-2018

    8 / 44

    8)

    निम्न लिखित में कौन भाववाची संज्ञा है ?  upsssc,2015 

    9 / 44

    9)

    ' राज्यपाल ' में कौन सी संज्ञा है ?

    10 / 44

    10)

    गरीबों ' की सहायता करो UPPSSC,2015

     

     

     

    11 / 44

    11)

    ' बुढ़ापा ' एक प्रकार का अभिशाप है। में' बुढ़ापा' शब्द है?upsssc 2015

    12 / 44

    12)

    'लड़का दौड़ता है.' वाक्य में 'लड़का 'किस संज्ञा का उदाहरण है ?

    13 / 44

    13)

    निम्नलिखित में से कौन -सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?

    14 / 44

    14)

    निम्नलिखित में से  किस विकल्प में सभी शब्द व्यक्ति वाचक संज्ञाएँ है? pusssc 2016

    15 / 44

    15)

    समुद्रगुप्त 'भारत का नेपोलियन ' था.यहाँ नेपोलियन किस प्रकार की संज्ञा का उदाहरण है. UPSSSC;MPTET

    16 / 44

    16)

    जिस संज्ञाओं से एक ही प्रकार की वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का बोध हो उन्हें कहते हैं :- upsssc

    17 / 44

    17)

    ' राष्ट्र ' की भाववाचक संज्ञा है -

    18 / 44

    18)

    संज्ञा का प्रकार नहीं है - RTET-2011

    19 / 44

    19)

    ' भाव वाचक संज्ञा ' के अंतर्गत आते है. RTET 2011

    20 / 44

    20)

    " राम ने सुरेश के साथ मित्रता का निर्वाह किया " इसमें भाव वाचक संज्ञा है- PUTET2016

    21 / 44

    21)

    'हरियाली ' है :- PUTET-2013

    22 / 44

    22)

    ' बुढ़ापा ' शब्द में कौन - सी संज्ञा है ?

    23 / 44

    23)

    ' स्त्रीत्व ' शब्द में कौन - सी संज्ञा है? [रेलवे प0 1997]

    24 / 44

    24)

    इनमें  से भाव वाचक संज्ञा है -  [आश्रम पद्धति प्रवक्ता -2012]

    25 / 44

    25)

    ' हमारे देश में जयचंदों की कमी है ' में 'जयचंदों ' संज्ञा के किस भेद के अंतर्गत आता है? UPPGT-2013

    26 / 44

    26)

    बड़े बड़ाई ना करें, बड़े न बोले बोल |

    रहिमन हीरा कब कहे , लाख टके का मोल ||

    रहीम द्वारा लिखित इन पंक्तियों में ' बड़े ' शब्द का प्रयोग जिस रूप में हुआ है,वह है -UPTGT ||2004

    27 / 44

    27)

    आपका घर जिस शहर में है, उस शहर का नाम संज्ञा का कौन-सा भेद सूचित करता है ? UPPGT-2013

    28 / 44

    28)

    निम्न लिखित शब्दों में से कौन -सा शब्द संज्ञा है ? UPBED -1998

    29 / 44

    29)

    भाव वाचक संज्ञा बनाइए - UPBED-1999

    30 / 44

    30)

    निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा कौन -सी है ?  [रेलवे परीक्षा 2001]

    31 / 44

    31)

    निम्नलिखित में से कौन -सा शब्द व्यक्ति वाचक संज्ञा है? [रेलवे परीक्षा -2001

    32 / 44

    32)

    कौन -सा शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है ?

    33 / 44

    33)

    जाति वाचक संज्ञा बताएँ - [रेलवे परीक्षा -2001]

    34 / 44

    34)

    'द्वार -द्वार' भटकना में प्रयुक्त द्विरुक्ति 'द्वार -द्वार' है - PGT-2000

    35 / 44

    35)

    निम्नलिखित वाक्य के अनुसार, संज्ञा उपवाक्य का विकल्प बताइए | DSSSB-PGT-2021

    दीपक ने कहा कि वह कल नहीं आ सकता ।

    36 / 44

    36)

    संज्ञाओं के साथ आने वाली विभक्तियों को क्या कहा जाता है ? PGT-2005

    37 / 44

    37)

    इनमें से भाववाचक संज्ञा है - GIC-PGT-2021

    38 / 44

    38)

     'सुंदर ' की भाव वाचक संज्ञा है -NVS-PGT-2014

    39 / 44

    39)

    निम्नलिखित  में से कौन - सी भाववाचक संज्ञा है ? BPSC-TGT-2023

    40 / 44

    40)

    निम्नलिखित में से कौन -सी व्यक्ति वाचक संज्ञा है ? BPSC-TGT-2023

    41 / 44

    41)

    निम्नलिखित में से कौन -सी समूह वाचक संज्ञा है ? BPSC-TGT-2023

    42 / 44

    42)

    ' दासत्व ' किस प्रकार की संज्ञा है ? NVS-PGT-2019

    43 / 44

    43)

    इनमें से व्यक्ति वाचक संज्ञा नहीं है ? GIC-PGT-2O21

    44 / 44

    44)

    निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समूह वाचक संज्ञा का सही विकल्प है। DSSSB-PGT-2021

    Your score is

    The average score is 88%

    0%

    Facebook
    WhatsApp
    X
    Print

    Dr. Rajesh Sir

    असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग तिलक महाविद्यालय, औरैया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *