• प्रमुख कवियों और लेखकों का व्यक्तित्व एवं कृतित्व
  • बोधा (बुद्धि सेन) व्यक्तित्व एवं कृतित्व

    बोधा

    1767 ई० मृत्यु 1806 ई०

    बोधा का जन्म वर्तमान उत्तर प्रदेश में बाँदा जिले के राजापुर नामक ग्राम में सन् 1767 ई ० को हुआ था कवि बोधा का पूरा नाम ‘ बुद्धिसेन ‘ था। वर्तमान मध्यप्रदेश स्थित तत्कालीन पन्ना रियासत में ‘बुद्धिसेन’ के कुछ सम्बंधी उच्च पदों पर आसीन थे। इस कारण पन्ना के दरबार में बोधा अक्सर जाया करते थे। राजदरबार में सुबहान (सुभान) नामक वेश्या से इन्हें बेहद प्रेम हो गया। महाराज खेतसिंह को जब यह बात पता चली तो उन्होंने बोधा को छह‌माह के लिए ‘ देशनिकाला’ की सजा दे दी। देश से निकल जाने के बाद सुभान नर्तकी के वियोग में  ‘ विरह‌वारीश’ नामक रचना लिख डाली। छह मास बाद जब राज दरबार में हाजिर हुए तो महाराज ने पूछा – ” कहिये कविराज अकल ठिकाने आयी ! इन दिनों में कुछ लिखा क्या ? इस पर बोधा ने अपनी पुस्तक ‘विरह वारीश’ के कुछ कवित्त सुनाये। महाराज ने कहा “श्रृंगार की बातें बहुत हो चुकीं अब कुछ नीति की बात बताइये इस पर बोधा ने एक छन्द सुनाया –

    महाराज ने बोधा से प्रसन्न होकर कुछ माँगने को कहा । इस पर बोथा के मुख से निकला – “सुभान अल्लाह!” महाराज उनके इस हाजिर जवाबी से बहुत खुश हुए और उन्होने अपनी बेहद खूबसूरत गणिका (सुबहान) बोधा को उपहार में दे दी। इस प्रकार बोधा के मन की मुराद पूरी हुई। बुद्धिसेन के कुछ सम्बन्धी पन्ना रियासत में उच्च पद पर आसीन थे। उनके सहयोग और अपने कवित्त के बल पर बोधा को पन्ना रियासत का राज कवि का दर्जा प्राप्त हो गया था। पन्ना नरेश खेतसिंह ने ही कवि बुद्धिसेन का उपनाम ‘बोधा’ किया था। ये वियोग श्रृंगार के कवि  के साथ-साथ प्रसिद्ध नीतिकार भी है। आचार्य रामचंद्र शुक्ल  के अनुसार बोधा एक ‘रसिक’ कवि थे।

    Facebook
    WhatsApp
    X
    Print

    Dr. Rajesh Sir

    असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग तिलक महाविद्यालय, औरैया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *